Abhinandan come in india
वाघा बॉर्डर के रास्ते आज दो बजे वतन लौटेंगे विंग
कमांडर अभिनंदन, स्वागत में पलकें बिछाए देश.
हिंदुस्तान में अभिनन्दन का 'अभिनन्दन' है
वाघा बॉर्डर के रास्ते आज दोपहर करीब दो बजे पाकिस्तान से एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वतन वापस लौट रहे हैं। पूरा देश उनके स्वागत में पलकें बिछाए बैठा है। वहीं अभिनंदन के माता-पिता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।बताया जा रहा है कि वह दोपहर तीन-चार बजे के आसपास वाघा बॉर्डर पहुंचेंगे। विंग कमांडर की वापसी के चलते वाघा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने विंग कमांडर की सकुशल रिहाई के लिए सभी तरह की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। आगे की कार्रवाई के लिए पाकिस्तान विदेश विभाग अपना बयान जारी कर सकता है।
विंग कमांडर अभिनंदन की अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचने से पहले अटारी सीमा पर भारतीय वायुसेना की टीम पहुंच गई है। लोग भी काफी संख्या में इस बहादुर जवान का स्वागत करने के लिए पहुंच गए हैं। जब अभिनंदन के माता पिता चेन्नई से दिल्ली पहुंचे तो फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया, दिल्ली से वो सीधा फ्लाइट से अमृतसर के लिए निकल गए।
jai hind
ReplyDelete